Pages

Monday, April 30, 2012

पथरीली, बिन पानी के!

तेरी आँखों से गिरे हर कतरे को, आंसूओ का नाम क्या देना, तेरे चहरे की हर सलवट को, बस उम्र का नाम क्यू देना! मायूस निग़ाहो को अक्सर, नाकाम मुहोब्बत समझे लोग, तेरी तस्वीर जो अबतक दिल में है, बाहर उसे लाकर क्या करना! तुम सात समुन्दर पार सनम, फिर भी निग़ाह सबकी हम पर, अब प्यार के रिश्ते को क्षितिज, फिर से उजागर क्या करना! जीते जी तेरी चाहत को, नाम का जाम क्या देना, ये वख्त सरीखा दगाबाज़, उस वख्त की बाते क्या करना! जब जब तेरी आवाज़ सनम, सुन कर जो जी लेता में, अपने पुराने किस्सों को, लोगो को सुना कर क्या करना! तुम प्यार भरे उन खतो को मेरे, दिल से लगा कर रखते हो, उन बारूदी हथियारों को, दुनिया से छुपा के क्या करना! वादों के भरोसे अक्सर, बस उम्र लम्बी हो जाये क्षितिज, पथरीली, बिन पानी के, ये नाव चला कर क्या करना! दिल करता है लिखता जाऊ, तेरी याद के साथ जीता जाऊ, डर लगता हे, सो चुप हूँ में, तेरा नाम लेके क्या करना! दुनिया को बता के क्या करना, खुद को समझा के क्या करना! क्षितिज

No comments:

Post a Comment