Pages

Thursday, March 22, 2012

में अपने दिल के मचलने की बात किस से करू!

तुम्हारी राह बदलने की बात किस से करू, में अपने ख्वाब बिखरने की बात किस से करू! अभी वो जान-ऐ-ग़ज़ल दूर हे निगाहों से, अभी जान से गुजरने की बात किस से करू! अभी तो हिज्र की राते है, हर तरफ इसका चर्चा, अभी चाँद निकलने की बात किस से करू! अभी तो गमो से निढाल है सभी, अभी तेरे बिछुड़ने की बात किस से करू! तेरी जुदाई के गम को अब कोई नहीं सुनता, इस दिल के सुलगने की बात किस से करू! किसे बताऊ तुझे कहा कहा नहीं डूंडा क्षितिज, नगर नगर में अपने भटकने की बात किस से करू! तेरी तलब में मेरा दिल बेचैन अब भी रहता है, में अपने दिल के मचलने की बात किस से करू!

No comments:

Post a Comment