Pages

Friday, March 2, 2012

बड़ी छोटी सी जिंदगी!

सुनसान सी जिंदगी, मेहमान सी जिंदगी, वख्त निकल गया, हैरान सी जिंदगी! तेरे तेवर देख, बड़ी परेशान सी जिंदगी, मजबूरन दिल मिला, लगी खैरात सी जिंदगी! झूठे वादों का सिलसिला, हैरत सी जिंदगी, तू अब किसी और की, लगे बर्बाद सी जिंदगी! फिर में नशे में रहा, अब खयालात सी जिंदगी, तू मुश्किलों में घिरा, तो असमंजस सी जिंदगी! इस कमसिन सी जान का, क्या करे जिंदगी क्षितिज , मुझे जी लेने दो इसे, बड़ी छोटी सी जिंदगी!

No comments:

Post a Comment