कल रात फिर इक सपना आया,
सपने ने आके मुझे जगाया,
होले होले कानो में कुछ,
कहना चाहे पर समझ न आया,
सारी रात करवट में बदली,
जिसे आना था पर वो न आया,
मस्ती का आलम गुज़र गया,
सपना सपने में बदल गया,
वो जब गीली जुल्फे झटके है,
लगे की सावन आ गया,
अब भोर हुई तब जाग हुई,
मेरा सपना फिर से टूट गया,
मेरा सपना फिर से टूट गया!
No comments:
Post a Comment