Pages

Tuesday, February 14, 2012

जी चाहता है!

आज उनसे रूठने को जी चाहता है, कोई हमारी भी मनुहार करे जी चाहता है! हम पलट कर उन्हें हमेशा देखे है, वो हमें पलट कर देखे जी चाहता है! कभी हमने उन्हें सताया हो ये मुमकिन नहीं, पर आज जी भर के सताने जी चाहता है! वो जो कह दे बस हम वो कर दे, आज बस कुछ न करने को जी चाहता है! सिर्फ हम उन्हें प्यार करते रहे उम्र भर क्षितिज, आज वो घडी भर प्यार से देखे हमें, जी चाहता है!

No comments:

Post a Comment