Pages

Sunday, February 12, 2012

"फिर तेरी याद में जलने के मौसम आये"

"फिर तेरी याद में जलने के मौसम आये" फिर पलट आयी हे बारिश की सुहानी राते, फिर तेरी याद में जलने के मौसम आये! ये आंधिया भी खूब थी जो चलती चलती रुक गई, कुछ बादलो के जमघट, तेरी याद के बहाने आये! दिल जले या न जले, मन बुझा बुझा सा था, शाम को तेज हवाओं से, दरख़्त हिलने के मौसम आये! तेरी याद खुद ब खुद चली आती है हर शाम, इसी बहाने जाम से जाम टकराने के मौसम आये! वख्त है जो ठहरने का नाम ही नहीं लेता, अब तेरे नाम के साथ वख्त बदलने के मौसम आये! तुम चली गई हो इस बात का यकीन कैसे करू क्षितिज, सब कहते है अब तो नए रिश्ते बनाने के मौसम आये! मुझसे मत पूछो ये तो दर्द-ए-दिल का मामला है, उसकी यादे कैसे मिटाऊं, अब दिल दुखाने के मौसम आये! जब मिले थे तो कहा था अब जुदा न होंगे कभी, ये तो अब हद हे, जो बात से पलटने के मौसम आये! कौन कहता है की गर्दिश में हे आज सितारे, ये तो बस सितारों की चल बदलने के मौसम आये! मेरा वख्त वख्त पे, तुम इम्तिहान क्यों लेते हो सनम, वख्त वख्त को छल रहा है, अब वख्त समझने के मौसम आये! उन्हें देख कर इत्मीनान है, की वो खुश है क्षितिज, अब जी भर के रोयेंगे, की सावन में रोने के मौसम आये!

No comments:

Post a Comment