Sunday, January 8, 2012
मुझे बच्चा बन जाने दो!
रेत के महल मुझे फिर से बनाने दो ,
मेरे यारो मुझे फिर बच्चा बन जाने दो!
यादो की फरियादे जो कम नहीं होती ,
उन फरियादो के साथ मुझे जल जाने दो!
राहों के मायाजाल में कभी तुम फसे कभी हम,
इस बार इस भवर में बस मुझको गूम हो जाने दो!
कोई पूछे गर तुमसे की कहा रहते है क्षितिज सनम,
तो हस के कह देना बीती बातो को जाने दो!
जरा जी भर के मुस्कुराने दो, मुझे बच्चा बन जाने दो!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment