Tuesday, December 13, 2011
अपनों से जो दूर हो गए!
क्यों मुझसे पर्दा करके तुम,
जीने की तमन्ना रखते हो,
क्यों अपने मन की हसरत को,
पूरा करने से डरते हो!
क्यों खोये खोये से रहते तुम,
हर दम अपनी इस दुनिया में,
क्यों जुदा जुदा से लगते हो,
इस महफ़िल के हर शख्स से तुम!
राहो में जब खो जाओ तुम,
तब याद हमे तुम कर लेना,
पाओगे हर वख्त पास हमें ,
बाहों में हमें बस ले लेना!
अब चलते है, अब वो वख्त नहीं,
दिल के हाथो हम मजबूर सनम,
कोई और देखे ये मंजूर नहीं,
ये मंजिल जो हमसे दूर नहीं!
जो हर दम बाहों में रहते थे,
जो बीच बाज़ार संग फिरते थे,
जो खामोश फिज़ाओ में खो गए,
अब दर्शन भी दुर्लभ हो गए,
वो मायाजाल में जो खो गए,
अपनों से जो दूर हो गए!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment