Friday, December 2, 2011
गमे शौक इस कदर !!!!
बहकता मुसाफिर आज बहक कर चल दिया,
किस रास्ते जा रहा उसे खुद नहीं पता!
कुछ दोस्त दगा दिए , कुछ ने दिया सहारा,
किस किस ने उड़ाई हँसी , उसे खुद नहीं पता!
आज थक के चूर थे , आज यादो का हुजूम था,
आज कौन कौन मिला , उसे खुद नहीं पता !
वो गमे दौर से गुज़रे, गमे खाना खराब था,
गमे शौक इस कदर, उसे खुद नहीं पता !
हसीनो से खेलना तू बंद कर क्षितिज,
कब वख्त बदल जाये, तुझे खुद नहीं पता !
क्षितिज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
wah wah
ReplyDeleteकब वख्त बदल जाये, तुझे खुद नहीं पता ! WAAH!!
ReplyDelete