Wednesday, December 14, 2011
इस वर्चुअल सॉफ्टवेर ने!
तुम मेरी वाल पे कभी चाय लाये कभी रसमलाई,
इस वर्चुअल सॉफ्टवेर ने जाने क्या तबाही मचाई,
सरे आम मेरी वाल पे ए लिखने वाले, जरा सुन ले,
लोगो के लाइक देख, तुने मुझपे ये क्या आफत ढाई,
कभी अपनी वाल पे उतेजक विडियो क्लिक करने वालो,
जरा संभल जाओ, ये छूत की बीमारी है, कभी रास न आई,
तुम्हारे नाम से ये तुम्हे बदनाम करती जायेगी,
आज तुमको लगी है, कल सबको लग जायेगी,
पता न था इस युग में इक ऐसी स्तिथि आएगी,
वायरस नाम की बीमारी सबको निगल जाएगी!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment