Pages

Thursday, December 22, 2011

मौसम सर्द बड़ा है!

मुझे दर्द देने वाले तू बेदर्द बड़ा है, आज तन्हाइयो का मौसम सर्द बड़ा है! प्यार वख्त के हाथो बिक रहा सरे बाज़ार, आज मुझमे इस कदर दिल का मर्ज़ बड़ा है! चार कदम न चल सके, जो बाते बड़ी करते थे, देख तेरी राह में वो शख्स अब भी खड़ा है! मेरे साथ मेरे दिल की धड़कने भी चली जाएँगी, फिर भी उन्हे लगता है, ये मंज़र मस्त बड़ा है! चलो आज हम भी कुछ लिख लेते हे क्षितिज, फिर मौका मिले न मिले, ये आलम सुस्त बड़ा है!

No comments:

Post a Comment