मेरी नीँदै चुरा कर तुम, किस गली निकली हो गोरी,
थोडा सा मटक कर , क्यों धडकने बढाती हो गोरी!
कभी नैनों से डाका डाल कर, कभी बुरका यू पहन कर,
कभी बात बात पे तुम हमसे, क्यों गुस्सा हो जाती हो गोरी !
हर समय तुम श्रृंगार करो , कभी तो आंखे चार करो,
इंतज़ार की तो अब हद है, कभी तो वख्त पे आ जाओ गोरी !
No comments:
Post a Comment