Sunday, December 4, 2011
में इक शख्स!!!!!!!!
में इक शख्स,
समय के साथ साथ चल रहा ,
अपने गंतव्य तो तलाश रहा !
में इक शख्स,
किसी के सोच में ग़ुम,
उस पल को निहार रहा !
में इक शख्स,
भरी दुपहर नीम के पेड़ तले,
गुज़रा वख्त याद कर रहा !
में इक शख्स,
अपने आप में गुमसुम,
पहले प्यार से शर्मा रहा !
में इक शख्स,
इस भीड़ में खामोश ,
उस तन्हाई को याद कर रहा !
में इक शख्स,
सिर्फ उसको याद कर रहा ,
जो सिर्फ गम मुझे दे रहा ,
जो सिर्फ गम मुझे दे रहा!!!!!!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment