इस उदास दिन को खुशनुमा कैसे बनाये,
चलो आज मिल बेठ कर कुछ बीती बाते सुनाये!
कुछ अपने बारे में तुम कहो कुछ किस्से हम सुनाये,
कुछ समय गुजर जायगा , आओ ऐसे ही दिल बहलाए !
उनके आने से वख्त ठहर सा जाता था,
उनके जाने के किस्से अब किस किस को बताये !
नींद रह रह के उचट जाती है उनकी याद मे,
सपने अधूरे रह जाते है, उन्हे कैसे समझाए !
अब छेड़ो मत पुरानी दास्तान मुझसे क्षितिज,
हर रोज यही कहते है खुद से, शायद अब संभल जाये !
क्षितिज
Nice!
ReplyDelete