Pages

Sunday, November 20, 2011

तुम मेरे हो

हम प्याला, हम नवाज, अब हमसफ़र तुम हो,
दिलो पे राज करने वाले, दिलनशीं तुम हो,

चर्चा ऐ रुसवाई जब सरेआम होता है,
उस वक्त मुझे गले से लगाने वाले तुम हो,

तड़पते शख्स को हर कोई जब छोड़ देता है,
उस शख्स को अपना बनाने वाले तुम हो,

मुकद्दर से ज्यादा न मिला है न मिलेगा,
ये मुकद्दर ही है जो तुम मेरे हो,

इक हसरत जो समय के साथ जवां हुई,
वो चिरागे लोउ , दिलो की धड़कन तुम हो,

शाम ढले हर सोच सिर्फ तुम तक आती है,
ये ज़िन्दगी के पल, मेरा हर ख्वाब तुम हो,

मेरी दिल की हसरत अब दम न तोड़ेगी
मेरा हर चैन, मेरी पहचान तुम हो!!!!

क्षितिज 

1 comment: